भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की मंगलवार को मांग की।
प्रज्ञा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा,‘‘ यह दुखद है कि महंत गिरि की मृत्यु रहस्यमय परिस्थितियों में हुई।’’
प्रज्ञा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देगी। सीबीआई , एसआईटी या एनआईए से इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



