रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। दरअसल उनके ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था जिसमें “रूस के लोगों के साथ खड़े होने” और क्रिप्टोकरेंसी दान देने का अनुरोध करने के लिए कहा गया था। हालांकि इस ट्वीट को कुछ ही मिनटों में हटा दिया गया था। ट्वीट में लिखा गया था कि “रूस के लोगों के साथ खड़े हों। अब बिटकॉइन और एथेरियम (क्रिप्टोकरेंसी) से दान स्वीकार किया जा रहा है।” बता दें कि यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा के कुछ दिनों बाद आता है, जिससे पूर्वी यूरोपीय देश में भारी लड़ाई और लोग हताहत हुए हैं।
फिर बहाल हुआ नड्डा का ट्विटर अकाउंट
बता दें कि अब जेपी नड्डा के ट्विटर अकाउंट को एकबार फिर बहाल कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले जानकारी मिलने के बाद हैकर ने ट्वीट कर सॉरी भी लिखा,”सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया, यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की ज़रूरत है।” इसके आलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदाताओं से अपने वोट का सही उपयोग करने और राज्य में प्रभावी और सशक्त सरकार लाने की अपील की है।

नाडा ने की वोट देने की अपील
उन्होंने अपने ट्विटर आकउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ”आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं, पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आये।”



Download Android App
Download iOS App



