भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चार मशहूर हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर बुधवार को बधाई दी।
केंद्र सरकार ने दक्षिण भारतीय राज्यों की चार दिग्गज हस्तियों को बुधवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जिसमें प्रख्यात एथलीट पी.टी. उषा और महान संगीतकार इलैयाराजा शामिल हैं।
कर्नाटक में समाजसेवी एवं धर्मस्थल मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े और प्रसिद्ध पटकथा लेखक एवं फिल्म निर्देशक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद को भी संसद के उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया है।
नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उनके कार्य एवं जीवनगाथा वाकई प्रेरणास्पद हैं तथा हमें समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ’’



Download Android App
Download iOS App



