जिस तरह से हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व है ठीक उसी तरह से केले के पेड़ को भी बहुत महत्व दिया जाता है।केले के पेड़ का शास्त्रों और ज्योतिष में विशेष महत्व बताया गया है और अगर खास मौके पर खास ढंग से अगर इसकी पूजा की जाए तो व्यक्ति धन धान्य से परिपूर्ण हो सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानी कि भगवान विष्णु का दिन होता है। ऐसे में अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी। इसके अलावा गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और ऐसे लोगों की शादी में रुकावटें नहीं आती।

यदि आप भी घर में केले के पेड़ को लगाने की सोच रहे हैं तो य़े नियम जरुर जान ले। केले के पेड़ के अगल-बगल तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। कहते हैं कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। वहीं, तुलसी जी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इन दोनों पौधों को साथ लगाने से व्यक्ति को दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
केले का पेड़ हमेशा घर के ईशान कोण में लगाना श्रेष्ठ माना गया है। इसके अलावा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। इस दिशा को पूजा-पाठ के लिए अच्छा और शुभ माना जाता है।

केले के पेड़ को कभी भी घर के आगे के हिस्से में नहीं लगाना चाहिए। केले का पेड़ हमेशा घर के पीछे के हिस्से में लगाएं। इसे लगाते समय इसे बिल्कुल साफ-सुथरी जगह पर लगाना चाहिए। इसके आस-पास किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार केले का पेड़ घर में सुख-समृद्धि लाता है। अगर केले के पेड़ की देखभाल सही न की जाए, तो ये अशुभ परिणाम देने लगता है। इसके साथ ही केले के पेड़ की पूजा करते समय ध्यान दें कि वैसे तो आप रोजाना केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं लेकिन वीरवार के दिन जरुर करें। अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी।


Download Android App
Download iOS App



