मणिपुर हिंसा मामले पर विपक्ष केन्द्र की बीजेपी सरकार पर पूरी तरह से हमलावर है। जहां अलावा कई मुद्दों को लेकर संसद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हंगामा हो रहा है। संसद में हंगामे के चलते बीजेपी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा से भाग रही है। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दलों को चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार के पास उनके सवालों का उचित जवाब है।
द्रौपदी मुर्मु को एक ज्ञापन सौंपा
बता दें कि मणिपुर की घटना पर विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक ज्ञापन सौंपा। विपक्षी नेताओं ने मणिपुर मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की गई है। विपक्ष ने पीएम मोदी से मणिपुर का दौरा करने की भी मांग की है।
जवाब देने के लिए तैयार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘सरकार बहस के लिए तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह जो मणिपुर गए थे, वह जवाब देने के लिए तैयार हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनकी समस्या क्या है। लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता मणिपुर और राष्ट्रपति आवास जा सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संसद में बहस में भाग नहीं ले सकते।


Download Android App
Download iOS App



