कहा जाता हैं दुनिया में जितने इंसान नहीं हैं उससे कई ज़्यादा धरती पर जीवो का राज हैं। या यूँ कहे की इंसानो की मात्रा में तो जीव दोगुने हैं। हम आये दिन कई प्रकार के जीवो से मिलते रहते हैं लेकिन आज भी जीवो के इतने प्रकार हैं जो इंसानी आँखों से छिपे बैठे हुए हैं। और ये भी एक सत्य हैं कि वह अपना समय आने पर ही इंसानी आँखों के सामने आएंगे। लेकिन फिलहाल तो हम आपको एक ऐसे ही और एक नए जीव से मिलवाने जा रहे हैं जिसे देख कर आप ये ज़रूर कहेंगे कि अरे भई जीव हैं कहा? लेकिन जब ध्यान से उसपर प्रकाश डालेंगे तो वो आपको दिखाई पड़ेगा।

सोशल मीडिया के दौर में अक्सर ऐसे अजीबोगरीब जीव की फोटोज और वीडियोज सामने आ जाती है जिन्हे देखकर या जानकार लोगो को पता चलता हैं कि इस जीव का भी धरती पर कोई अस्तित्व था। ऐसी एक मछली इन दिनों इंसानी आँखों के सामने आई हैं। इन दिनों एक पारदर्शी मछली (Transparent fish video) को देखकर भी लोगों को यही लग रहा है कि क्या ये भी एक मछली का ही रूप हैं जिसकी सिर्फ आंखें देखी जा सकती हैं मानो शरीर तो हैं भी लेकिन नहीं भी।

इस मछली और वायरल वीडियो के बारे में हम आपको ये सूचित कर देना चाहते हैं कि ये किसी फोटोशॉप के जरिये भी की जाने वाली कोई हरकत हो सकती हैं इसलिए इस मछली को लेकर हम किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं करते हैं। हालांकि, मछली काफी हैरान करने वाली है और अगर वास्तव में ऐसा जीव है तो प्रकृति को सलाम करने का मन चाहता हैं जिसने धरती पर ऐसी सरंचनाये भी की हैं।
आखिर क्या हैं इस पारदर्शी मछली का राज़?
Transperant fish, cannot see any organs, except the eyes.pic.twitter.com/wFCEzOA1yk
— The Best (@ThebestFigen) August 1, 2023
हाल ही में ट्विटर अकाउंट @ThebestFigen से वायरल हुई इस मछली को देखकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। ये मछली इतनी ट्रांसपेरेंट है कि जिस व्यक्ति ने उसे हाथ में पकड़ा है, उसकी उंगलियां मछली के आरपार नजर आ रही हैं। जैसे इसे जिसके ऊपर भी रखा जायेगा ये उसी रंग अपने ऊपर ओढ़ लेगी। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि मछली के शरीर में कोई अंग नहीं दिख रहा है सिर्फ उसकी 2 छोटी-छोटी से आंखें नजर आ रही हैं। शख्स, मछली को हाथ से इधर-उधर पलटकर भी दिखाता है, पर कुछ नजर नहीं आ पता।
लोगो ने दी प्रतिक्रिया

बता दे कि अबतक इस वीडियो को पूरे 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक ने पूछा कि, ‘बिना किसी अंग के ये मछली जिंदा कैसे है.’ एक ने कहा कि, ‘अगर कोई बड़ा शिकारी जीव इस तरह पारदर्शी हो जाए तो क्या होगा!’ एक ने कहा कि, ‘मछली के अंग भी ट्रांसपेरेंट होंगे, इस वजह से वो नजर नहीं आ रहे हैं.’ कुछ लोगों को वायरल वीडियो पर शक भी हुआ और उन्होंने मछली को नकली बताते हुए इसे सिर्फ फोटोशॉप का धोका बताया।


Download Android App
Download iOS App



