भाजपा को चार राज्यों में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुई हैं। जिसमें एक बार कमल इन राज्यों में खिलने जा रहा हैं। हालांकि बताया जा रहा था कि गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति काफी विकराल होती जा रही थी क्योंकि इन राज्यों में यह खूलासा नहीं हो पा रहा था कि किन नेताओं को आगामी मुख्यमंत्री घोषित किया जाएं । गोवा मेें कुल विधासभा सीट 40 हैं। जिसमें से 20 सीटों में भाजपा ने जीत हासिल करके अपनी सरकार बनाने का रास्ता सुरक्षित कर लिया हैं। वहीं, मणिपुर में भाजपा के हाथ में 32 सीटें आई हैं हालांकि यह साफ कर दिया गया है कि इन दोनों राज्यों में प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ही राज्य के अगले सीएम होंगे।
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विधायक दल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सावंत ने कहा था कि वे राज्य में अगले कदम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं यहां केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और राज्य में आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करने आया हूं।’ सावंत ने इससे पहले कहा था कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद सरकार गठित की जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 को भाजपा की जीत
भाजपा के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, एक और मंत्री एल मुरुगन को उप पर्यवेक्षक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव 2022 को भाजपा की जीत के बाद सावंत ने नई सरकार के गठन के लिए 12 मार्च को राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को इस्तीफा सौंप दिया था।
भाजपा को मिला एमजीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन
भाजपा की भारी जीत के बाद कांग्रसे फिर एक बार बिखर सी गई हैं। क्योंकि इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति का मोर्चा महासचिव प्रियंकी गांधी वाड्रा ने संभाल रखा था । राज्य में मजबूत दावेदार मानी जा रही कांग्रेस इस बार 11 सीटें ही हासिल कर सकी। हालांकि, एक सीट की कमी के चलते भाजपा को राज्य में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन महाराष्ट्रवादी गोमांतक (MGP) और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से पार्टी का सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे सिंह
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा को राज्य में वोट शेयर 33.31 फीसदी रहा। जबकि, कांग्रेस को 23.46 वोट शेयर था।सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने आया हूं।’ उन्होंने बैठक के दौरान राज्य में सरकार के गठन के मुद्दे पर चर्चा की बात भी स्वीकार की है। मंगलवार को दिल्ली पहुंचे सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



