T-shirt की कीमत को लेकर राहुल गांधी पर भाजपा ने साधा निशाना

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो टी-शर्ट पहनी थी उसकी कीमत 41,000 रुपये से अधिक है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो टी-शर्ट पहनी थी उसकी कीमत 41,000 रुपये से अधिक है।भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा कीं और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी की ओर से जारी एक तस्वीर राहुल गांधी की है जबकि दूसरी तस्वीर में एक टी-शर्ट को उसकी कीमत के साथ दिखाया गया है जोकि गांधी द्वारा पहनी गई टी-शर्ट जैसी दिख रही है।
BJP  ने राहुल गाँधी को ट्वीट कर घेरा
तस्वीरें साझा करते हुए भाजपा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत देखो।’’भाजपा ने दावा किया कि इस टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है।वहीं, कांग्रेस नेता के समर्थन में भी कुछ उपयोगकर्ताओं ने ट्वीट किये। एक उपयोगकर्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के इस तरह के ट्वीट से पता चलता है कि इस यात्रा से वह ‘‘घबरा’’ गई है।एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा गांधी अपने कपड़ों पर जो खर्च कर रहे हैं, वह जनता का पैसा नहीं है।यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था कि वह यात्रा का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं और केवल इसका हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया था कि इसका उद्देश्य देश में ‘‘घृणा’’ फैलाकर ‘‘भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना है।’’

Desk Team