दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा चौकी महेंद्र, आठवीं बटालियन के जवानों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। बीएसएफ ने कहा कि बगुला, फतेपुर और इसके आसपास के इलाकों के करीब 150 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी नि:शुल्क जांच की और दवाइयां मुहैया कराईं।विश्वास, सहयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

दिल से आभार व्यक्त किया
शिविर में आए लोगों को भी जवानों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने इस चिकित्सा शिविर के लिए काफी उत्साह दिखाया और सीमा सुरक्षा बल के प्रयासों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।” आठवीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती निवासियों के दिलों में बीएसएफ के प्रति विश्वास, सहयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करना है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।


Download Android App
Download iOS App



