कांग्रेस के समर्थन में BSP चीफ मायावती, BJP के लिए खड़ी की नई चुनौती

Summary :

देश के कई राज्यों में बीते साल हुए चुनाव के दौरान पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। बता दें कई कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू भी किया गया है, हालांकि यूपी सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

देश के कई राज्यों में बीते साल हुए चुनाव के दौरान पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। बता दें कई कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू भी किया गया है, हालांकि यूपी सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन शनिवार को बीएसपी  चीफ मायावती ने इस मुद्दे पर पार्टी की मांग रखते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 
बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को अपने ट्वीट में बीजेपी पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, “देश भर में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों का जीवन भी त्रस्त करती बढ़ती हुई महंगाई के कारण केन्द्र व यूपी सहित विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ती जा रही है, जिसका समाधन होना बहुत ज़रूरी, बीएसपी की यह माँग.”

मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “इसी क्रम में महंगाई के साथ-साथ गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि की जटिल समस्याओं के प्रति केन्द्र व यूपी सरकार को सही नीयत व नीति के साथ काम करना जरूरी।ऐसी जनसमस्यायें भाषणबाजी से नहीं हल होती हैं, खासकर तब जब यूपी में डबल इंजन की सरकार में जनता डबल परेशान है, समाधान जरूरी.”

अब मायावती ने अपने इस ताजा बयान के जरिए कांग्रेस की इस मांग को समर्थन दे दिया है। यानी बीजेपी सरकार से कांग्रेस की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।कांग्रेस की इस मांग को बीएसपी चीफ ने खुले तौर पर समर्थन कर सियासी हलचलों को और बढ़ा दिया है।वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार के लिए अब ये योजना नई चुनौती बन गई है। 

Desk Team