प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोजगार मेले में 70000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। जिसके बाद मोदी ने कहा कि आज का दिन यादगार है
भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी
इसके साथ ही हम आपको बताते चलें कि पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह भर्ती सरकारी विभागों और संगठनों में हुई है। पीएम ने इस मौके पर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। ये आपके परिश्रम का परिणाम है। इसके अलावा जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। उनके लिए यह यादगार दिन है, लेकिन इसके साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिन है, क्योंकिं 1947 में आज के ही दिन तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था।
विकसित भारत बनाने का संकल्प
मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में सभी देशवासियों ने अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जैसे आपके जीवन में अगले 25 साल महत्वपूर्ण हैं वैसे ही भारत के लिए अगले 25 साल बहुत ही अहम हैं। पीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास और आकर्षण बना है, भारत की महत्वता बनी है, हम सबको मिलकर इसका पूरा लाभ उठाना है। इसके साथ ही अपने संबोधन में उन्होनें भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है। मगर 9 वर्ष पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है, तब कैसी बर्बादी होती है, इसके देश में कई उदाहरण हैं।


Download Android App
Download iOS App



