भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट देने की एलान किया है। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और उनकी सारी इच्छा पूरी होती हुई दिख रही है। वह अपने बेटे भव्य को टिकट देने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। अगस्त में कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया था, जिसके कारण हरियाणा की वीआईपी आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
सत्येंद्र ने आम आदमी पार्टी की सदस्य की थी ग्रहण
दूसरी ओर से आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले उपचुनाव में आदमपुर सीट पर के लिए सत्येंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार नियुक्त किया है। सत्येंद्र सिंह, जो भाजपा में थे, पिछले महीने ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा के हिसार में आम आदमी पार्टी की सदस्य ग्रहण की थी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे बिश्नोई के लिए यह उपचुनाव काफी अहमियत रखता है, क्योंकि यह सीट पिछले पांच दशकों से उनके परिवार का गढ़ रही है।
समाजवादी पार्टी ने दूसरा मौका
बीजेपी ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा है। हाल ही में यह सीट अरविंद गिरी के निधन के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरी से चुनाव लड़ चुके विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दूसरा मौका दिया है। इस सीट के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है।
रेड्डी को मैदान में उतारने का ऐलान
तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने अभी बाकि है। भाजपा ने यहां से कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर, राज्य की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सर्वेक्षण रिपोर्ट, कार्यकर्ताओं के साथ लगाव और क्षेत्र में जमीनी पकड़ के जरिए रेड्डी को मैदान में उतारने का ऐलान किया है।


Download Android App
Download iOS App



