सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने के मद्देनजर केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया है। इसके अलावा 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
इसमें कहा गया है कि बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप और पुडुचेरी कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने के लिए हेल्पनाइन नंबर 104 का इस्तेमाल कर रहे है।
उन्होंने बताया कि मेघालय 108 और मिजोरम 102 नंबर को हेल्पलाइन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार का हेल्पलाइन नंबर 011-22307145 है।


Download Android App
Download iOS App



