देश में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम गई हो, लेकिन अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महामारी के ज्यादा मामला सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए केंद्र ने शुक्रवार को केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में अपनी टीम भेजी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि टीमें राज्यों को वैश्विक महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने और लक्षित कोविड प्रतक्रिया एवं प्रबंधन के प्रयासों में मदद देंगी। बयान में बताया गया कि इन राज्यों तक भेजी गई दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम में एक क्लिनिशियन और एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। ये टीमें फौरन राज्यों का दौरा करेंगी और कोविड-19 प्रबंधन के समग्र क्रियान्वयन की निगरानी करेंगी खासकर जांचों में।
इसमें निगरानी एवं रोकथाम अभियान, कोविड को लेकर उचित व्यवहार एवं उसको लागू करना, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, पर्याप्त साजो-सामान जिसमें एंबुलेंस, चिकित्सीय ऑक्सीजन आदि और कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया शामिल हैबयान में बताया गया कि टीमें स्थिति की निगरानी करेंगी और उपचारात्मक कार्रवाइयों का भी सुझाव देंगी। केंद्रीय टीमें स्थिति का आकलन करेंगी और संबंधित राज्य सरकारों को जन स्वास्थ्य गतिविधियों पर उपचारात्मक कार्रवाइयों का सुझाव देंगी।
मणिपुर वाली टीम का नेतृत्व अतिरिक्त डीडीजी एवं निदेशक ईएमआर डॉ एल स्वस्तीचरण, अरुणाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व एआईआईएच एंड पीएच के प्राध्यापक डॉ संजय साधुखान, केरल के लिए जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ग्रेड तीन आरओएचएफडब्ल्यू डॉ रुचि जैन, ओडिशा के लिए जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ एआईआईएच एंड पीएच और छत्तीसगढ़ के लिए टीम का नेतृत्व एम्स रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ दिबाकर साहु करेंगे। कोविड प्रबंधन के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार समय समय पर इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को तैनात कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



