शिवसेना के 15 बागियों को केंद्र सरकार ने दिया सुरक्षा कवच, मिला वाई+ श्रेणी का सुरक्षा घेरा

Summary :

केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी हैं।

केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी हैं। एक अधि्कारी ने जानकारी देते हुए कहा हैं कि राजनीतिक घटनाक्रम के चलते 15 बागी विधायकों को  वाई+ श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। महाराष्ट्र में राजनीतिक हालात के देखते शिवसेना के बागी बनने वाले विधायकों के कार्यालय पर तोड़फोड की गयी थी।  जिसको लेकर बागियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।  
क्या हैं वाई+ श्रेणी का सुरक्षा कवच   
यह 8 जवानों का एक सुरक्षा कवच है, जिसमें 1 या 2  कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं| जिसमें सशस्त्र बलों के जवान कमांडो होते हैं, अधिकांश सुरक्षा जिम्मा का दिल्ली पुलिस व सशस्त्रों बलों के पास ही होता हैं।  इस श्रेणी की सुरक्षा सरकार एक एस्कोर्ट गाडी भी प्रदान करती हैं।  यह सुरक्षा कवच  कम खतरे वाले व्यक्तियों को प्रदान की जाती हैं।   

Desk Team