देश इस समय दुनिया के अन्य देशों की तरह ही कोरोना वायरस की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में हर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाए देश की मदद के लिए आगे आ रही है। इसी चरण में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों एक वर्ष तक अपने वेतन का 30 फीसदी हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक आयोग ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए यूपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों ने स्वेच्छा से अप्रैल 2020 से 1 वर्ष की अवधि के लिए आयोग से प्राप्त मूल वेतन के 30% हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।
मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव, कई लोग हुए घायल
इसके अलावा UPSC के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि (पीएम केयर फंड) में राहत के लिए अपने एक दिन का वेतन दिया है। बता दें कि यूपीएससी ने वर्तमान में चल रही कई और भर्ती प्रक्रियाओं के अंतर्गत 30 मार्च से लेकर 16 अप्रैल 2020 के मध्य आयोजित होने वाले इंटरव्यू को कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



