राजस्थान : CM गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों से की अपील, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

राजस्थान सरकार राजधानी जयपुर के रामगंज में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से संक्रमण की जांच के लिये बिना डरे आगे आने की अपील की है।

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। तो वही राजस्थान सरकार राजधानी जयपुर के रामगंज में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से संक्रमण की जांच के लिये बिना डरे आगे आने की अपील की है। 
गहलोत ने बुधवार को ट्वीट किया,‘‘जयपुर में सभी लोगों से मेरी अपील है, कृपया कोरोना टेस्ट के लिए आगे आएं और किसी भी तरह का डर न रखें कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में से कई लोग ठीक हो गये है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उपचार के लिए अस्पतालों में सभी सुविधाएं प्रदान की हैं। 

आप हमारी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। हम सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा ,‘‘ पूर्ण विश्वास है कि हम कोरोना को हराने में काफी सक्षम हैं। मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि मुझे अपने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में पूर्ण विश्वास है जो बिना थके लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं।

कोरोना के चलते लॉकडाउन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में गति दे रही योगी सरकार 

उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए दिल से धन्यवाद।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने की दिशा में प्रदेश की सरकार व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी समस्त कार्यकर्तागण मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में काम कर रहे हैं। पांडे ने सभी से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के साथ ही सहयोगात्मक वातावरण बनाये रखने की अपील की है।

Desk Team