Chandrayaan-3: ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, विक्रम की चांद पर एक बार फिर हुई सेसॉफ्ट लैंडिंग

Summary :

Chandrayaan-3: चांद पर एक बार फिर से चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई हैं। बता दें इसरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। दरअसल, विक्रम लैंडर को पहले चांद की सतह से 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाया गया और एक बार फिर से उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Chandrayaan-3: चांद पर एक बार फिर से चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई हैं। बता दें इसरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। दरअसल, विक्रम लैंडर को पहले चांद की सतह से 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाया गया और एक बार फिर से उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसरो ने एक्स पर जानकारी दी, ‘विक्रम की चांद पर फिर से सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। वह अपने मिशन के उद्देश्यों से भी आगे विक्रम काम कर रहा है। उसने एक और सफल प्रयोग को अंजाम दिया है।
विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंड किया-इसरो
इसरो ने ट्वीट कर लिखा, ‘विक्रम ने चांद की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंड किया है।विक्रम लैंडर ने अपने उद्देश्य पूरे कर लिए हैं।विक्रम लैंडर का हॉप एक्सपेरिमेंट को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।कमांड मिलने के बाद इसके इंजन ने फायर किया है।उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया।इससे भविष्य में सैंपल वापल लाने और मानव मिशन में मदद मिलेगी।

Desk Team