छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय

Summary :

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज अपने बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवार तय लिए तथा लगभग 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कल जारी किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज अपने बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवार तय लिए तथा लगभग 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कल जारी किए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज चली मैराथन बैठक में दूसरे चरण में मतदान वाली सभी 78 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी प्रथम चरण की 12 सीटों के लिए उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है।

राफेल मामले की जांच की आंच से बचने के लिये हटाये गये सीबीआई निदेशक : कांग्रेस 

सूत्रों ने बताया कि बाकी सीटों पर उम्मीदवार एक साथ नहीं घोषित किए जाएंगे। कल करीब 40 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ सकती है। बाकी उम्मीदवार भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान 12 नवंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Desk Team