गुजरात हाई कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल की पिछले साल गुजरात में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में नजदीकी अंतर से जीत को चुनौती देने वाली कांग्रेस छोड़ कर ही भाजपा के तत्कालीन प्रत्याशी बने बलवंतसिंह राजपूत की याचिका को खारिज करने के लिए उनकी ओर से दी गयी अर्जी को आज खारिज कर दिया।
गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों पर पिछले साल अगस्त में हुए चुनाव में से दो पर तो भाजपा की ओर से अमित शाह और श्रीमती स्मृति ईरानी की जीत हुई थी पर अपने पक्ष में पड़ कांग्रेस के दो बागी विधायकों के मत रद्द कर दिये जाने के बाद बलवंतसिंह राजपूत की नजदीकी अंतर से हार और अहमद पटेल की जीत हो गयी थी।
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय
बलवंतसिंह राजपूत ने इसे चुनौती दी थी। अहमद पटेल ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा इसके खिलाफ खटखटाया था पर उसने उन्हें हाई कोर्ट जाने का सुझाव दिया था। उनकी अर्जी खारिज होने के साथ ही बलवंतसिंह राजपूत की ओर से दायर की गयी चुनाव याचिका पर सुनवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App



