Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

Summary :

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन मानसून शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों की सयुंक्त टीम में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और विशेष कार्य बल (STF) शामिल है। इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED धमाका किया जिससे दो जवान घायल हो गए है वहीं नक्सलियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF),…

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन मानसून शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों की सयुंक्त टीम में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और विशेष कार्य बल (STF) शामिल है। इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED धमाका किया जिससे दो जवान घायल हो गए है वहीं नक्सलियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम

नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (COBRA), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) की टीम नक्सलवाद पर काल बनकर टूट रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई नक्सलवादियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है वहीं कई नक्सलवाद शांती की विचारधारा पर वापस लौट रहे है।

Chhattisgarh Encounter
Chhattisgarh Encounter

सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Encounter सुरक्षाबलों की सयुंक्त टीम नक्सलियों को जंगलो में ढूंढकर मौत के घाट उतार रही है। नक्सलियों के साथ मुठभेड अभी भी जारी है। जवानों ने इलाके को घेर लिया है और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जा रही है। बता दें कि अभी सुरक्षा और गोपीयनता का ध्यान रखते है लोकेशन की जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन सुंयक्त टीम के जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है।

27 जुलाई को हुई थी मुठभेड़

बता दें कि बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई और एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। इन नक्सलियों में दो महिला और दो पुरूष शामिल थे जिनमें कुल 17 लाख रुपये का इनाम लगाया गया था।

ALSO READ: Bijapur Encounter: सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, 17 लाख का था इनाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।