जम्मू-कश्मीर को लेकर चिदंबरम का वार- सरकार गाड़ी आगे और घोड़ा पीछे क्यों चाहती है

Summary :

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, “घोड़ा ही गाड़ी को खींचता है। एक राज्य को पहले चुनाव कराना चाहिए। राज्य चुनाव आयोग के तहत ही होने वाले चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। सरकार गाड़ी आगे और घोड़ा पीछे क्यों चाहती है? यह विचित्र है।”

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की पार्टियां पहले राज्य का दर्जा चाहती हैं, जबकि सरकार पहले चुनाव चाहती है।

चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, “कांग्रेस और अन्य जम्मू कश्मीर के दल और नेता पहले राज्य का दर्जा चाहते हैं और चुनाव बाद में, जबकि सरकार चुनाव पहले कराना चाहती है और राज्य का दर्जा बाद में देना चाहती है।” उन्होंने कहा, “घोड़ा ही गाड़ी को खींचता है। एक राज्य को पहले चुनाव कराना चाहिए। राज्य चुनाव आयोग के तहत ही होने वाले चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। सरकार गाड़ी आगे और घोड़ा पीछे क्यों चाहती है? यह विचित्र है।”

बता दें कि 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सर्वदलीय बैठक साढ़े तीन घंटे तक चली। इसमें दिग्गज राजनेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित 14 नेताओं ने भाग लिया। अधिकांश नेताओं ने घाटी में राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली पर जोर दिया।

Desk Team