दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जश्न-ए-आजादी पर बारिश का साया दिखेगा

Summary :

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार (15 अगस्त) को दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 16 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार (15 अगस्त) को दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26  डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 16 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। 
पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अगले 2 से 3 दिनों तक रेड अलर्ट जारी 
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से लोगों को तबाही का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अगले 2 से 3 दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में  सोंग नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया की नदी के आस पास रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस गया। 
17 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का सिलसिला 
जिसके चलते प्रदेश में खुशनुमा मौसम बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार प्रदेश में  17 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा विभाग ने लोगों को तेज बारिश के दौरान घर पर रहने के भी निर्देश दिए है। मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला मंगलवार (15 अगस्त) से शुरू होने वाला है। विभाग के मुताबिक राज्य में अभी तेज बारिश के आसार नहीं है, लेकिन मंगलवार से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो जाएगा। 
उमस से परेशान हो रहे हैं लोग 
छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ स्थानों पर ही बारिश हो रही है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश नहीं होने की वजह से अब लोग बेचैनी और उमस से परेशान हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर तबाही लौट आई है। राज्य में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से कई जगह लैंड स्लाइड भी हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। वहीं तबाही में फंसे अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

Desk Team