देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है।बता दें हर साल की तरह स्वतंत्रता दिवस पर इस बार भी 21 तोपों की सलामी दी गई, लेकिन यह पहली बार है जब स्वदेशी तोपं से सलामी दी गई। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर इसका प्रमाण भी देखने को मिला कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को साकार करते हुए देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की राह पर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात की
आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। 90 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था, मणिपुर, परिवारवाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, नई योजनाओं से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात की और अपने कार्यकाल के 10 सालों का हिसाब दिया और अगले 1000 साल के सपने पर बात की।
साल 2014 से पीएम हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफा पहनते रहे
दरअसल, 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सफेद कुर्ता और चूड़ीदार के साथ बहुरंगी राजस्थानी बांधनी प्रिंट का साफा पहने नजर आए. प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में मोदी ने काले रंग की वी-नेक जैकेट भी पहनी। उनके साफे का निचला हिस्सा लंबा था और इसमें पीले, हरे और लाल रंग का मिश्रण था।
साल 2014 से पीएम हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफा पहनते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखा. उन्होंने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफा पहना था. पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग का जैकेट और काले रंग के जूते पहने, प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लगातार नौवीं बार देश को संबोधित किया था।


Download Android App
Download iOS App



