आम आदमी पार्टी की पंजाब में जीत के बाद CM केजरीवाल का अब पूरा ध्यान केवल और केवल गुजरात में टिका हुआ है। हाल ही में केजरीवाल ने गुजरात दौरा किया था और अब वे फिर से गुजरात दौरा करने जा रहे है। जानकारी के आधार पर अरविंद केजरीवाल 1 अगस्त को फिर गुजरात जाएंगे। इतना ही नहीं केजरीवाल अगले महीने के पहले 10 दिन में से चार दिन वहां बिताएंगे। सूत्रों के आधार पर CM केजरीवाल 1अगस्त को सोमनाथ में एक जनसभा करेंगे।
केजरीवाल 1 अगस्त को सोमनाथ में जनसभा को करेंगे संबोधित
इसी के साथ वे 3, 7 और 10 अगस्त को भी गुजरात का दौरा करेंगे। यहीं आपको बता दें केजरीवाल ने हाल ही में गुरुवार को सूरत में ऐलान किया था की अगर उनकी पार्टी गुजरात में जीत हासिल करती है तो गुजरात में 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। आगे बता दें CM ने 31 दिसंबर 2021 तक के सभी पुराने लंबित बिलों को भी माफ करने का वादा किया है।
केजरीवाल 3, 7 और 10 अगस्त को भी गुजरात का दौरा करेंगे
आखिरी में देखा जाए तो इस वक्त केजरीवाल का सिर्फ पूरा जोर गुजरात पर है। पंजाब में जीत के बाद केजरीवाल गुजरात में जीत हासिल करना चाहते है। अभी ये तो नहीं कहा जा सकता कि केजरीवाल गुजरात में जीत हासिल करते है या नहीं लेकिन BJP और AAP में इस वक्त कड़ी टक्कर जरूर देखी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



