प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं है। बता दें कि अब अहमदाबाद की अदालत ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया है। दोनों को 7 जून को कोर्ट में पेश होना होगा। इससे पहले कोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।
केजरीवाल और संजय सिंह को कोर्ट में पेश होने को कहा
आपको बता दें याचिकाकर्ता के वकील अमित नायक ने कहा, ‘कोर्ट ने 15 अप्रैल को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आज उसी के सिलसिले में तारीख थी लेकिन समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं है, इसलिए न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 7 जून है।
HC ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था
दरअसल, इससे पहले 31 मार्च को डिग्री विवाद में अरविंद केजरीवाल को उस समय झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनपर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया था। हाई कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश को खारिज कर दिया था। केंद्रीय सूचना आयोग ने सात साल पहले गुजरात विश्वविद्यालय को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में अरविंद केजरीवाल को सूचना देने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए 4 सप्ताह के भीतर जमा कराने को कहा था।


Download Android App
Download iOS App



