मदुरै में हुए ट्रैन हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, पीड़ितों को दिया जाएगा 2 लाख का मुआवज़ा !

Summary :

आज मदुरै एक्सप्रेस की तमिलनाडु ओर जा रही ट्रेन में अचानक आग लगने के कारण पार्टी कोच में सवार करीबन दस लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे की खबर सुनते ही हर तरफ शोक का माहौल छा गया। वहीँ उत्तर-प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है।

आज मदुरै एक्सप्रेस की तमिलनाडु ओर जा रही ट्रेन में अचानक आग लगने के कारण पार्टी कोच में सवार करीबन दस लोगों की मौत हो गयी।  इस हादसे की खबर सुनते ही हर तरफ शोक का माहौल छा गया।  वहीँ उत्तर-प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है। जहां मदुरै डीआरएम आफिस के साथ-साथ उत्तरप्रदेश की सरकार ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिसकी सहायता से लोग  राहत पा सकेंगे।  बता दे की जिस की जिस कोच में आग लगी थी उस रेल कोच को सीतापुर के एक ट्रेवल एजेंट ने IRCTC वेबसाइट से बुक किया था। जहां इस कोच में सवार अधिकतम सवारी सीतापुर और लखीमपुर के रहने वाले ही थे। ये मदुरै एक्सप्रेस  17 अगस्त के दिन रामेश्वरम मंदिर की यात्रा के ल‍िए रवाना हुई थी।
सीएम योगी ने ट्रैन हादसे पर जताया शोक 
इस हादसे को लेकर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें की CM योगी  ने कहा है क‍ि “मदुरै ट्रेन दुर्घटना को लेकर अत्यंत दुःखद हूँ साथ ही मेरा हृदय विदारक है। वहीँ लोगों को सांत्वना देते हुए सीएम ने कहा की इस हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाएगा।  पसीएम योगी के आदेश के बाद इस हादसे की कमान प्रमुख सचिव गृह ने संभाली है।  यूपी सरकार ने जो टोल फ्री नंबर जारी किये हैं वो निम्नलिखित हैं।  
  • 1070 
  • 9454441081
  • 9454441075
मृतकों के परिवारवालों को मिलेगी 10 लाख रूपए की आर्थिक मदद 
आपको बता दें की इस ट्रैन हादसे में मरने वाले लोगों के लिए सरकार ने ज्यादा-से-ज्यादा सहायता करने का आदेश दिया है, जिसमें मृतकों के परिवारवालों को आर्थिक मदद के लिए 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के स्वजन को दो लाख रुपये की  राशि देने के भी आदेश दिए हैं।  जहां उन्होंने इस मामले में रेल मंत्रियों से फ़ोन पर बात भी की। 

Desk Team