एक देश जहां केवल महिलाओं की चलती है। जहां महिलाओं को अन्य देशों की महिलाओं की तरह पुरुषों के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ता है। उन्हें रात को अंधेरा होने से पहले घर आने के लिए नहीं सोचना पड़ता है, जहां महिलाएं अपनी मर्जी की मालिक है। ऐसा एक देश दुनिया में मौजूद है जहां केवल महिलाओं की चलती है। जबकि वहां पुरुष महिलाओं की गुलामी करते है। यह कोई सपना नहीं बल्कि असल जिंदगी का देश है।

‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ में पुरुषों के लिए नियम
यह देश यूरोप में है, जिसका नाम ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ (The Other World Kingdom) है। इस ‘वुमन ओवर मोटो’ वाले देश में पुरुषों के लिए सख्त नियम बनाए गए है। यहां पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं का बोल-बाला रहता हैं। वहीं जो भी पुरुष इस देश की नागरिकता पाना चाहता है उनके लिए सख्त नियम बनाए गए है। जैसे उस व्यक्ति को कम से कम 5 दिनों तक रानी के महल में रहना पड़ेगा। रानी के हर आदेश का पालन करना पड़ेगा। यहां तक उस व्यक्ति को रानी के लिए सोफा या कुर्सी भी बनना पड़ता है। वहीं किसी को शराब पीनी हो तो उस गुलाम को पहले वह शराब मालकिन के पैरों में डालनी पड़ती है जिसके बाद वह उसे पी सकता है।

महिलाओं के लिए नियम
पुरुषों के साथ ही इस देश की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के अनुसार यदि कोई महिला इसक देश की नागरिकता चाहती है तो उस महिला को महारानी के महल में कम से कम पांच दिन बिताने होंगे। वहीं उस महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए। अदर वर्ल्ड किंगडम के सभी नियमों का पालन करना आना चाहिए।

‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ देश का इतिहास
बता दें कि पुरूषों पर गुलामी करने वाला ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ देश 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है। हालांकि इस अभी तक अन्य राष्ट्रों में देश का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। वहीं इस देश में केवल रानी पैट्रिसिया-1 का ही राज चलता है। इस देश को बनाने में दो मिलियन डॉलर यानी 12 करोड़ रुपए की लागत आई थी।
.jpg)
‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ की सुविधांए
बता दें कि 7.4 एकड़ की भूमि पर बने देश में कई इमारते हैं। लेकिन इस देश की मुख्य इमारत महारानी का महल है। जहां से पूरे देश पर शासन चलता है। यहां दरबार, लाइब्रेरी, दावत हॉल, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने वाले जेल तहखाने हैं। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं। वहीं ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ में 250 मीटर का ओवल ट्रैक, छोटी झील और घास के मैदान हैं।


Download Android App
Download iOS App



