CM योगी का बड़ा दावा, कहा- ”हम विकास पर पैसा खर्च कर रहे, पाकिस्तान भोजन के लिए संघर्ष कर रहा है”

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि जहां कुछ लोगों ने भारत को जाति और धर्म के आधार पर बांटा, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति पर ध्यान दिया।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि जहां कुछ लोगों ने भारत को जाति और धर्म के आधार पर बांटा, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति पर ध्यान दिया।बता दें इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान में महंगाई और आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा, ”हम विकास पर पैसा खर्च कर रहे हैं, वहीं, पाकिस्तान भोजन के लिए संघर्ष कर रहा है.”
up election result 2022 bjp yogi adityanath big and free promises - UP  Election Result: यूपी में जीत रही है बीजेपी, जानें आपको क्या-क्या फ्री  देंगे योगी आदित्यनाथ
आपको बता दें कि योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ”कुछ राज्य ऐसे भी होंगे जिनका वार्षिक बजट ही 8,700 रुपये के आसपास होगा, जबकि हम इस धन राशि की नगर विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं।सरकार गरीबों को निशुल्क आवास, शौचालय, पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दे रही है।जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है।वहीं पाकिस्तान को देख लीजिए वहां पर आज रोटी के लाले पड़ रहे हैं.” उन्होंने कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को अब महामारी के दौरान शुरू की गई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 
CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कुछ लोगों ने भारत को जाति और धर्म के  आधार पर बांटा, मोदी ने प्रगति पर ध्यान दिया' - some people divided india on  the
दरअसल, साल 1918 के स्पैनिश फ्लू के एक स्पष्ट संदर्भ में, आदित्यनाथ ने कहा, ”इस तरह की महामारी” 100 साल पहले भी आ चुकी है, जिस वक्त लोग ना सिर्फ महामारी से बल्कि भूख से भी मरे थे। उन्होंने कहा, ”कोविड महामारी के दौरान देश के इतिहास में पहली बार मुफ्त टीकाकरण, जांच, राशन और सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई गईं. इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.”

Desk Team