नए साल की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एलपीजी के काॅमर्शियल गैस सिलेंडर पर 100 रुपए से ज्यादा की कटौती की है। अब इसकी कीमत 1998.5 हो गयी है।
IOCL के अनुसार 1 जनवरी 2022 से दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी।
देश में 58 दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए महानगरों में तेल के रेट
बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब आज से 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



