केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि, अब तक जो तथ्य सामने आए हैं उसमें प्रशासन की लापरवाही ज्यादा दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, सरकार को इस पर जरूर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए ताकि भाविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। बसपा नेता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हुए हैं। यह दुखद घटना है। कुदरत से मैं यहीं प्रार्थना करती हूं कि इस दुख को सहन करने का पीड़ित परिवारों को हिम्मत व हौसला दे।
सरकार इस पर जरूर गंभीरता से चिंतन करे : बसपा प्रमुख
बसपा प्रमुख ने कहा, इस घटना को लेकर दुख इस बात का भी ज्यादा है कि अभी तक मीडिया के माध्यम से जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें सरकार की लापरवाही हमें ज्यादा नजर आ रही। सरकार इस पर जरूर गंभीरता से चिंतन करे ताकि भाविष्य में इस तरह की घटना की कभी पुनरावृत्ति न हो सके। गौरतलब है कि, शनिवार को जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू से करीब 50 किलोमीटर दूर त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है।


Download Android App
Download iOS App



