माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक जन्म के दिन पर निर्भर करता है। ज्योतिष में जन्म के दिन का विशेष महत्व बताया गया है। जन्म के दिन के स्वामी ग्रह के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक जन्म के दिन पर निर्भर करता है। साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण चीज़ों को समझ सकते हैं।
ज्योतिष के हिसाब से जन्म के दिन और स्वभाव का गहरा रिश्ता है। इससे व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। सप्ताह के सातों दिन का संबंध भी किसी न किसी ग्रह, देवी-देवता से है। जिससे जन्में बच्चे का स्वभाव पता चल जाता है।

सबसे बात करते है सप्ताह के पहले दिन सोमवार की तो आपको बता दे कि इस दिन पैदा हुए लोग बेहद खुशमिजाज, मेहनती, बुद्धिमान और बहादुर होते हैं। चूंकि यह दिन चंद्रमा का होता है, इसलिए इस दिन जन्मे लोगों का मन एक साथ कई चीजों में लगा रहता है। इसलिए बार-बार उनकी पसंद-नापसंद बदलती रहती हैं। हालांकि इनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है।
मंगलवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बड़े क्रोधी होते हैं और आम तौर पर बचपन में बीमार रहते हैं। इन्हें हमेशा चोट चपेट से बचने का ख्याल रखना चाहिए।
बुधवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे धनवान होते हैं। लेकिन हर काम में परफेक्शन चाहते हैं। इन्हें अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए।
गुरुवार जिसे वीरवार भी कहते हैं इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यवान होते हैं। इन्हें मान-सम्मान खूब मिलता है। इन्हें जीवन में दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए।
शुक्रवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आध्यत्मिक होते हैं। इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। इन्हें लापरवाही और अतिविश्वास से बचना चाहिए।
शनिवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पा सकते हैं। इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए।
रविवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बीमार रहते हैं। साथ ही जीवन में खूब नाम यश पाते हैं। इन्हें अपने पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



