बर्मिंघम में कामनवेल्थ गेम्स 2022 का हुआ रंगारंग आयोजन, पीवी सिंधू और मनप्रीत सिंह ने किया भारतीय दल का नेतृत्व - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

बर्मिंघम में कामनवेल्थ गेम्स 2022 का हुआ रंगारंग आयोजन, पीवी सिंधू और मनप्रीत सिंह ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

ब्रिटेन के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है। इस रंगारंग आयोजन में ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है। इस रंगारंग आयोजन में ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली। ड्रम वादक अब्राहम पैडी टेटेह ने बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत की। जिसके बाद भारतीय शास्त्रीय गायक और संगीतकार रंजना घटक ने कार्यक्रम की अगुवाई की। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पहला ऐसा बड़े स्तर के खेल आयोजन हैं  कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद विभिन्न प्रतिबंधों के बिना आयोजित किया जा रहा है।
बर्मिंघम की संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करने के बाद चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महान लेखक विलियम शेक्सपियर का भी जिक्र किया गया। ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति को दर्शाने के लिए एक उग्र सांड का सहारा लिया गया जिसने इस रंगारंग समारोह में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खेलों का शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष लुई मार्टिन ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे 72 सदस्य यहां हैं और बर्मिंघम शानदार दिखता है। मुझे विश्वास है कि यह आयोजन हमारे 92 साल के इतिहास में राष्ट्रमंडल खेलों के सबसे शानदार और महत्वपूर्ण संस्करणों में से एक होगा।’’
सीजीएफ अध्यक्ष के संबोधन के बाद भागीदार राष्ट्रों की परेड शुरू हुई। राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार पिछली बार के खेलों का मेजबान आस्ट्रेलिया परेड में सबसे पहले आया, इसके बाद अन्य देशों ने अपने क्षेत्र की वर्णमाला के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया के बाद अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और कैरेबियाई क्षेत्र के देश स्टेडियम में आए। जब 2010 के खेलों के मेजबान भारत का नंबर आया तो लोगों ने तालियां बजाकर करतल ध्वनि के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम का नेतृत्व किया। 
परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया। जब इंग्लैंड की टीम स्टेडियम में पहुंची तो ‘‘वी विल, वी विल रॉक यू ’’ गीत बज रहा था। आखिर में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने खेलों की शुरुआत करने के लिये महारानी के संदेश को पढ़ा। ब्रिटिश ओलंपिक चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले टॉम डेली समलैंगिक ध्वजवाहकों के दल के साथ क्वीन्स बैटन मशाल को अलेक्जेंडर स्टेडियम में लेकर आए। ढाई घंटे तक चले इस रंगारंग समारोह का आकर्षण दुरान दुरान बैंड भी रहा जिससे कार्यक्रम का समापन भी हुआ।
बता दे की लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह खेल ब्रिटेन के सबसे बड़े और खर्चीले खेल बनने जा रहे हैं। लंदन ओलंपिक खेलों के ठीक 10 साल बाद इनका आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिन तक चलने वाले खेलों की शुरुआत भी हो गई जिसमें 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 15 स्थलों पर 19 खेलों की 280 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।