राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जाहिर करने वाले पवन खेड़ा का कांग्रेस ने प्रमोशन कर दिया है। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नए संचार विभाग में मीडिया और प्रचार के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी से पवन खेड़ा को यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।
गौरतलब है कि खुद को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का दावा कर रहे पवन खेड़ा को उस वक़्त झटका लगा था जब उन्हें ये मौका नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने दुख जताते हुए कहा था कि शायद मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा न भेजने की भरपाई ही इस प्रमोशन के जरिए की गई है।


Download Android App
Download iOS App



