पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण सैकड़ों प्रवासियों के पैदल ही अपने घरों की ओर लौटने की मजबूरी की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने सवाल किया है कि अगर विदेश में फंसे भारतीयों को विमान से निकाला जा सकता है, तो गरीबों को घर वापस भेजने के लिए बसों की व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकती है।
प्रिंस चार्ल्स के बाद ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन में मिला कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस के नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, अगर एयर इंडिया के विमानों को विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तैनात किया जा सकता है, तो सरकार दिहाड़ी मजदूरों के लिए विशेष बसों / विमानों का प्रयोग क्यों नहीं कर सकती, जो घर पहुंचने के लिए 250-300 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं? सरकार को उनको सुरक्षित पहुंचाना चाहिए, 48 करोड़ कार्यबल को मदद की जरूरत है।
दिल्ली और अन्य जगहों से घर वापस जाने वाले प्रवासियों की शुक्रवार को बारिश के दौरान की तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं। पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद से सभी काम रोक दिए गए हैं, जिससे गरीब व दिहाड़ी मजदूर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



