Congress: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से केंद्र पर वार! राहुल गांधी 23 OCT को तेलंगाना में करेंगे प्रवेश

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और सात नवंबर तक राज्य में रहेगी।

कांग्रेस अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कर चुकी है. कांग्रेस का 150 दिन का लक्ष्य है कि वह इन दिनों यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को देखें व सुने और उनके दर्द को मोदी सरकार के सामने ला खड़े कर दें। कई दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में चल रही थी अब इसके बाद तेलंगाना में मुख्य रूप से प्रवेश करने वाली है और 7 नवबंर तक इसी राज्य में रहने वाली है। 
सात दिनों के लिए यात्रा तेलंगाना में चलेगी
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in  Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, The State News Hindi,The State  News,State News, TSN Hindiटेस्ट न्यूज़ –
तेलंगाना सरकार की तरफ से ट्वीट में साझा किया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का हम स्वागत करते है। इस यात्रा का विवरण को मुख्य तौर से साझा करते हुए हमे खुशी होगी। ट्वीट में कहा गया कि राहुल गांधी का हमारी सरकार 23 अक्टूबर को स्वागत करेगी और आगामी समये यानि की सात नवंबर तक तेलंगाना में ही रहेगी। 
राहुल गांधी चारमीनार में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो की यात्रा एक नई लहर उत्पन्न करती नजर आ रही है और रिपोर्ट के मुताबिक 27 अक्टूबर को मकथल में पैदल यात्रा शुरू होगी और 11 नवंबर को हैदराबाद में प्रवेश करेगी। इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी चारमीनार में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे। जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी 350 कि.मी की सफर तय करने वाली है। 

Desk Team