रूस ने यूक्रेन पर आतंकी हमला कर दिया था क्योंकि रूस अपनी उग्रवादी नीति को यूक्रेन पर थोपना चाहता है लेकिन यूक्रेन हर दिन रूस को मुंह तोड़ जवाब देता जा रहा हैं। हालांकि, रूस अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करता जा रहा है क्योंकि वह जल्द से जल्द यूक्रेन को अपने कब्जे मे लेना चाहता हैं। वहीं, इन दोनो देशों की लड़ाई में एक ओर भारतीए नागिरक हरजोत सिंह गोली लगने से पूरी तरह घायल हो गए हैं। ओर कीव के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। इसी मुद्दे को लेकर हरजोत की गंभीर हालत को लेकर विभिन्न नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना सादा है ताजा मामले में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि, भारत सरकार ने किस हालत में भारत के बच्चों को खतरनाक युद्ध क्षेत्र में छोड़ दिया हैं।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, भारत सरकार ने किस हालत में भारत के बच्चों को खतरनाक युद्ध क्षेत्र में छोड़ दिया है! हरजोत थोड़ा भाग्यशाली था, दुर्भाग्य से नवीन नहीं था। यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में तेजी लाने के लिए मोदी जी को और क्या संदेश, अनुरोध या याचना चाहिए?
भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिली
जानकारी के मुताबिक, खड़गे ने सरकार को उस बात पर निशाना बनाया जिसमें हरजोत एक वीडियो में यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि, भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिली है। मैं लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, हर दिन वह कह रहे है कुछ करेंगे लेकिन अब तक मदद नहीं मिल पाई।
यूक्रेन में भारतीए छात्र का दुख दर्द
दरअसल, हरजोत सिंह 27 फरवरी को गोलीबारी का शिकार हुए थे, उन्हें 4 गोलियां लगी है। जिस दौरान यह घटना हुई, उस वक्त वह कीव से निकलने की कोशिश कर रहे थे। गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए और 4 दिन बाद उन्हें जब होश आया तो उन्होंने अपने परिवार को संपर्क किया।


Download Android App
Download iOS App



