कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ देश की लड़ाई में आज पक्ष और विपक्ष एक जुट होकर खड़ा है। कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोगों को खाद्य वस्तुओं के पैकेट और जरूरी दवाएं वितरित करने का निर्देश दिया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं और सांसदों को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि संकट के इस समय में वे लोगों की हर संभव मदद करें। इस पत्र में वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ इस निर्णायक समय में लोगों तक जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
अमित शाह ने राहत पैकेज का किया स्वागत, देश के हर वर्ग के प्रति मोदी सरकार को बताया संवेदनशील
उन्होंने कहा, सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने राज्यों में प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक जरूरतमंद लोगों को खाने पीने की वस्तुओं के पैकेट और जरूरी दवाएं वितरित करें।’’ उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं और दवाओं के वितरण में सामाजिक मेलजोल से दूरी (सोशल डिस्टैंसिंग) से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन किया जाए।
इस काम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के छोटे-छोट समूह को अलग अलग स्थानों पर भेजा जाए। वेणुगोपाल के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इच्छा जताई है कि पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य अपने क्षेत्रों अथवा राज्यों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी सांसद निधि का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अपने यहां के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ तालमेल कायम कर उनके क्षेत्रों में कोरोना से निपटने के उपायों में मदद करें। गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तक संक्रमण के 656 मामले सामने आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



