नयी दिल्ली : भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जब देश कोरोना वायरस महामारी से पार पाने का प्रयास कर रहा है ऐसे वक्त में कांग्रेस खबरों में बने रहने के लिए ‘आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति’ कर रही है और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जनता को गुमराह कर रहीं हैं।
गांधी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर सरकार को कई सुझाव दिए थे। इसी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस संबंध में पहले ही कई कदम उठा लिए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कदम केन्द्र को सुझाए हैं उन पर वह उन राज्यों में अमल करे जहां उनकी सरकारों है। हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘संकट की इस घड़ी में भारत को एकजुट होना चाहिए और कोरोना वायरस को मात देनी चाहिए। यह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का वक्त नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



