कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने BJP पर बोला हमला, कहा- “संसद संख्या से नहीं मुद्दों से चलती है…”

Summary :

आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, संसद मुद्दों पर चर्चा से चलती है, संख्या पर नहीं,

आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, संसद मुद्दों पर चर्चा से चलती है, संख्या पर नहीं, संसद में विपक्ष हमेशा से ही चर्चा करता आया है। पीएम मोदी मणिपुर के बारे में बात करने के लिए संसद में आएंगे। हमने उन्हें संसद में आने के लिए मजबूर किया। यह संख्याओं का खेल नहीं है।
कांग्रेस ने कहा, केंद्र सरकार राज्य में शांति कायम करने में रही नाकाम
इस बीच, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने में विफलता पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री दोनों राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं। पीएम मोदी को अपने सीएम का इस्तीफा मांगना चाहिए। हम राहुल गांधी को क्या कहना चाहते हैं, इसका इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह मणिपुर की जमीनी स्थिति के बारे में जानते हैं।
जानिए अविश्वास प्रस्ताव पर किस पार्टी को मिला कितने टाइम
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे स्वीकार कर लिया।चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है, वाईएसआरसीपी, शिवसेना, जेडीयू, बीजेडी, बीएसपी, बीआरएस और एलजेपी को कुल दो घंटे का समय दिया गया है, जिसे सदन में पार्टी के सांसदों की संख्या के हिसाब से बांटा गया है, अन्य दलों और निर्दलीय सांसदों के लिए एक घंटे 10 मिनट की समय सीमा आवंटित की गई है।

Desk Team