पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य का मामला काफी समय से सुर्खियों में बना हु है। बता दें अब उनके पति आलोक मौर्य द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच तेज हो गई है। जांच टीम अब ज्योति से पूछताछ की तैयारी में है। ज्योति से उनकी प्रॉपर्टी, गाड़ी और बैंक खातों की जानकारी भी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि ज्योति से पूछताछ कैमरे के सामने की जाएगी।
जांच कमेटी ज्योति से जल्द ही पूछताछ करने वाली है
दरअसल, अलोक मौर्य ने ज्योति पर ऊपरी कमाई का आरोप लगाया था जिसकी जांच कर रही टीम ने अब नोटिस जारी कर ज्योति की सम्पत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा है। सूत्रों के मुताबिक ज्योति से उनकी प्रॉपर्टी, गाड़ी और बैंक खातों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही जांच कमेटी ज्योति से जल्द ही पूछताछ करने वाली है। बताया जा रहा है ज्योति से यह पूछताछ कैमरे के सामने होगी।
इतना ही नहीं ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर अलग-अलग तरीकों से अवैध लेनदेन किए हैं। ऐसे अर्जित किए गए धन को कई सेक्टरों में निवेश किया गया है। कई मकान, प्लॉट और फ्लैट लिए गए हैं। आलोक ने अपने आरोपों के सपोर्ट में कई सबूत भी पेश किए हैं। उन्होंने एक डायरी के कुछ पन्ने जांच कमेटी को सौंपे हैा जिनमें कथित तौर पर ज्योति के लेनदेन का उल्लेख है।
डायरी में ज्योति के अवैध लेन-देन का हिसाब
सूत्रों के मुताबिक, अब जांच कमेटी ज्योति मौर्य को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने वाली है। ज्योति 2019 से 2021 के बीच कौशांबी में तैनात रही हैं। बताया जा रहा है कि आलोक ने जिस डायरी के पन्ने सामने रखे हैं वो इसी दौरान की है। आरोप है कि डायरी में ज्योति के अवैध लेन-देन का हिसाब है। इसे लेकर एक महीने में पांच लाख रुपए से अधिक की कमाई की जानकारी का दावा किया गया है।
कर्मचारी आचरण नियमावली ही जांच का केंद्र
ज्योति मौर्य के खिलाफ शिकायत के मामले में गठित जांच कमेटी ज्योति से पूछताछ के अलावा उनके पति आलोक मौर्य का भी बयान लेगी। चर्चा है कि आलोक ने जांच कमेटी को जो दस्तावेज सौंपे हैं उनमें 33 करोड़ से अधिक लेनदेन का ब्यौरा है। जांच कमेटी के अध्यक्ष ने पिछले दिनों बताया था कि आरोप लगाने वाले को प्रमाणपत्र देना होगा। इसी तरह आरोपित पक्ष को भी अपनी सफाई देनी होगी। इसके बाद कमेटी अपना निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आचरण नियमावली ही जांच का केंद्र है। इससे अलग कुछ भी नहीं। जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच जब पूरी हो जाएगी तो इसकी जानकारी अफसरों को दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



