मानसून सत्र के दौरान मणिपुर में हो रही हिंसा के मसले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा में चर्चा कराए जाने और केंद्र सरकार द्वारा जवाब देने की मांग की है। बता दें बुधवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सदन की बीएसी की बैठक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में अपनी बात रखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से उन्होंने दोनों बैठक में मणिपुर हिंसा, महंगाई, भारत-चीन सीमा के हालात, भारत और चीन के बीच व्यापार, बाढ़ और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे भारत के संघीय ढांचे पर हमले के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है।
सरकार 17 दिन के सत्र में 31 बिल पास करवाना चाहती है
उन्होंने कहा कि ताली दोनों हाथ से बजती है, हम घूमने के लिए दिल्ली नहीं आए हैं, सदन में चर्चा करने के लिए आये हैं। हम चाहते हैं कि सदन में चर्चा हो ताकि हमें अपने मुद्दे उठाने का मौका मिले। लेकिन, सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार 17 दिन के सत्र में 31 बिल पास करवाना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



