Rajasthan: अब 27 जुलाई को सीकर आएंगे PM मोदी, नागौर का प्लान हुआ कैंसिल

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में होने वाली सभा अब एक दिन पहले 27 जुलाई को सीकर में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में होने वाली सभा अब एक दिन पहले 27 जुलाई को सीकर में होगी। पहले प्रधानमंत्री मोदी नागौर में देशभर के नौ करोड़ किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करने वाले थे, लेकिन अब वह सीकर से यह फंड ट्रांसफर करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित यह कार्यक्रम पहले वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल, नागौर में होना था, लेकिन अब इसका स्थान बदलकर सीकर के जिला स्टेडियम में कर दिया गया है।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को दी गई है। आयोजन का स्वरूप सरकारी कार्यक्रम से बदलकर राजनीतिक रैली में बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री अब 16 अगस्त को खरनाल में रैली करेंगे। पहले इसका आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्रालय को करना था, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी पार्टी उठाएगी।

Desk Team