कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर छापेमारी
की आड़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कथित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप
लगाया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा किए गए छापे पर मेरे संसदीय प्रश्न का एक अंश पीएमएलए के दुरुपयोग की एक शानदार कहानी बताता है। 943 अभियोजन शिकायतों में से केवल 23 को दोषी ठहराया गया।
केवल 13 को ही ठहराया गया दोषी : तिवारी
तिवारी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी द्वारा केवल 112 तलाशी ली गई, जबकि भाजपा के कार्यकाल के दौरान यह बढ़कर 2,974 हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष की 943 शिकायतों (चार्जशीट) में से केवल 13 को ही दोषी ठहराया गया है।
ईडी ने ममता बनर्जी के भतीजे से की थी पूछताछ
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब तिवारी ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पहले भी वह इस तरह के मुद्दे उठा चुके हैं। ईडी ने सोमवार को कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी।

Download Android App
Download iOS App