कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘MSME को बचाने के लिए GST की समान दर लागू करने, औद्योगिक केंद्र बनाने की जरूरत’

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में ऊटी के एक कारखाने में गए जहां चॉकलेट बनते हैं। उन्होंने अपनी यात्रा का एक वीडियो साझा किया और

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में ऊटी के एक कारखाने में गए जहां चॉकलेट बनते हैं। उन्होंने अपनी यात्रा का एक वीडियो साझा किया और कहा कि छोटे व्यवसायों की मदद के लिए हमारे पास जीएसटी कर की एक निश्चित दर होनी चाहिए।  राहुल गांधी ने ऊटी में चॉकलेट बनाने वाली एक फैक्टरी के हालिया दौरे का वीडियो साझा करते हुए रविवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बचाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की समान दर लागू करने और औद्योगिक केंद्र बनाने की जरूरत है। राहुल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाते समय ‘ऊटी के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड में से एक’-मोडीज चॉकलेट्स-की फैक्टरी का दौरा किया था।
उद्यमशीलता की कहानी प्रेरणादायक है
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में राहुल के हवाले से कहा गया है, ‘‘हाल ही में वायनाड जाते समय मुझे ऊटी के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड में से एक-मोडीज चॉकलेट्स की फैक्टरी का दौरा करने का आनंददायक अनुभव मिला। इस छोटे से व्यवसाय के पीछे मुरलीधर राव और उनकी पत्नी स्वाति की उद्यमशीलता की कहानी प्रेरणादायक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दंपति के साथ काम करने वाली महिलाओं की टीम भी उतनी ही शानदार है और 70 महिलाओं की समर्पित टीम द्वारा तैयार की जाने वाली सबसे उत्तम चॉकलेट जैसा स्वाद मैंने कभी नहीं चखा।
 हरसंभव समर्थन की हकदार है
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पूरे भारत में अनगिनत अन्य छोटे और मध्यम उद्यमों की तरह मोडीज भी ‘गब्बर सिंह टैक्स’ का बोझ झेल रही है। राहुल ने जोर देते हुए कहा कि सामूहिक रूप से भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन एमएसएमई को बचाने के लिए जीएसटी की एक समान दर लागू करने और औद्योगिक केंद्र बनाने जैसे अनिवार्य उपाय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की महिला नेतृत्व वाली टीम हरसंभव समर्थन की हकदार है।

Desk Team