राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को फेमा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके बेटे वैभव गहलोत से पूछताछ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में कोई दम नहीं है और जांच एजेंसी भाजपा को फायदा पहुंचाने की नीयत से उसके राजनीतिक खेल के तहत यह कार्रवाई कर रही है।मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के लिए बाकी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से बाहर आने के बाद यह टिप्पणी की।



Download Android App
Download iOS App



