कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार पूंजीवाद के अनुकूल व्यवसायों की मदद करने के लिए छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का नुकसान कर रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार में पिछले पांच वर्षों के दौरान उन 72 प्रतिशत एमएसएमई की कोई प्रगति नहीं हुई जो 12 करोड़ रोजगार देते हैं। ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री के ‘परम मित्र’ की संपत्ति 13 गुना बढ़ी जबकि वह सिर्फ 30 हजार लोगों को रोजगार दे रहे हैं।’’

पिछले पांच वर्षों में 72 प्रतिशत एमएसएमई का कारोबार नहीं बढ़ा
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी मैजिक का मतलब पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना और एमएसएमई को नुकसान पहुंचाना है। खरगे ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया, उसमें कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में 72 प्रतिशत एमएसएमई का कारोबार नहीं बढ़ा, जबकि ये 12 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं।’’

एमएसएमई क्षेत्र को नुक़सान पहुंचाया है- जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने अपने मित्र पूंजीपतियों को ज़्यादा फ़ायदा पहुंचाने के लिए देश के 12 करोड़ लोगों को रोज़गार देने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को नुक़सान पहुंचाया है। परिणाम आपके सामने हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बेरोज़गारी की समस्या बढ़ी है और करोड़ों परिवारों को आर्थिक चोट लगी है।’’


Download Android App
Download iOS App



