मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार शाम मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कंप्यूटर बाबा की ‘गौ माता बचाओ यात्रा’ के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो वे छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेंगे।
जानिए इस योजना से किसानों को कैसे होगा लाभ
हमारा उद्देश्य प्रदेश और देश में गायों की सेवा करना था। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सरकार 2 रुपये किलो में गाय का गोबर खरीदती है। हम वादा करते हैं कि अगर हमारी सरकार मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो हमारा सरकार 3 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदेंगी। इसके साथ ही हम इससे खाद बनाकर पूरे प्रदेश में किसानों को देंगे। जैविक खेती हमारा लक्ष्य है।
जानें छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना क्या है
गोधन न्याय योजना जुलाई 2020 में छत्तीसगढ़ में शुरू की गई थी। 2 रुपये प्रति किलोग्राम पर गोबर खरीदने वाली यह योजना बहुत लोकप्रिय हो गई है। योजना के तहत खरीदे गए गोबर का उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जाता है।
छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक जुलाई 2022 तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, ग्रामीणों और गोबर विक्रेताओं को कुल 155 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



