राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी हुई एक्टिव, INDIA गठबंधन में मची हलचल

Summary :

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है। जिस कारण वो मॉनसून सत्र में चल रहे हैं सदन का हिस्सा भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं है बल्कि राहुल गांधी की 2024 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन लड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

13 अप्रैल 2019 राहुल गांधी के लिए वह दिन था जिस दिन उन्होंने कर्नाटक में बैठकर एक रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर मजाक उड़ाया था। राहुल गांधी ने कहा था की सभी चोरों के मोदी सरनेम ही क्यों है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ललित मोदी इत्यादि जैसे नामों का जिक्र किया था। जिस कारण साल 2019 में ही गुजरात के भाजपा पार्टी के  विधायक पूर्णेश मोदी ने कोर्ट में मानहानि को लेकर अपनी याचिका दर्ज की थी। और यह मामला सूरत के कोर्ट में चला गया था। जहां राहुल गांधी को 23 मार्च के दिन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500  के तहत 2 साल की सज़ा सुनाई थी।  जिसके तुरंत बाद ही राहुल गांधी की सांसद ही भी छिन गई। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे और सजा सुनाने के बाद उनकी सांसदी स्थगित हो गई थी। 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को इस मामले में एक बड़ी राहत मिली थी जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर छा गई। लेकिन अब सवाल यह उठता है की क्या इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी को राहत मिलने पर कोई असर पड़ने वाला है? इंडिया गठबंधन में क्या कोई बदलाव होगा क्या पीएम के चेहरे के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी होगी? इन सभी सवालों का जवाब अब आपको पूरा लेख पढ़ने के बाद ही पता चलने वाला है।
किसका होगा INDIA गठबंधन से PM का नया चेहरा?
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है। जिस कारण वो मॉनसून सत्र में चल रहे हैं सदन का हिस्सा भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं है बल्कि राहुल गांधी की 2024 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन लड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने उनकी सांसदी रद्द कर दी थी। जिसके बाद वह 6 साल तक चुनाव लड़ने में असक्षम थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गठबंधन इंडिया में काफी हलचल सी मच हुई है क्योंकि इस गठबंधन में अभी तक पीएम के नए चेहरे का कोई भी उम्मीदवार तय नहीं किया गया था। मुंबई में इस गठबंधन का तीसरा बैठक होने वाला है जिसके बीच आगे चिंता खड़ी हो रही है की अगला प्रधानमंत्री का चेहरा आखिर कौन? मुंबई में होने वाली बैठक के लिए गठबंधन इंडिया में 11 सदस्य कमेटियों का ऐलान किया जाने वाला है।  
ममता बनर्जी के पसंदीदा नेता हैं राहुल गांधी
गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी जिस वजह से कांग्रेस पीएम फेस के लिए बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दे रही थी। लेकिन अब वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली ।  जिस वजह से यह हलचल की है राहुल गांधी का चेहरा ही अगला पीएम फेस होगा? बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को अपना पसंदीदा नेता बताया था ।  साथ ही उन्हें अगले पीएम का चेहरा भी बताया था लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने इस बात को टालते हुए कहा था , की उन्हें सत्ता का कोई लोभ नही है। अब कांग्रेस काफी सक्रिय नजर आ रही है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष के पास जाकर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग की थी।

Desk Team