पीएम मोदी और सीएम योगी की बहनों ने की मुलाक़ात, तस्वीर के ज़रिये जानिये पूरी बात

Summary :

ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में सावन के महीने में भारी संख्या में भक्तजनों की लाइनें लगी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन लाइनों के बीच पीएम मोदी और सीएम योगी के परिवार वालों ने एक साथ मुलाकात की?

सावन के महीने में उत्तराखंड के ऋषिकेश में कई तीर्थयात्री और भक्तजन अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए भगवान के पास जाते हैं। ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में सावन के महीने में भारी संख्या में भक्तजनों की लाइनें लगी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन लाइनों के बीच पीएम मोदी और सीएम योगी के परिवार वालों ने एक साथ मुलाकात की? जी हां हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन की जो अपने पति हंसमुख और अन्य लोगों के साथ ऋषिकेश में नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने गई थी। पीएम मोदी के परिवार वाले अभी सावन के महीने में भगवान के दर्शन करने के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे। सिर्फ इतना ही बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के बाद कोठार गांव में स्थित पार्वती मंदिर में पहुंची थी । जहां उन्होंने मंदिर के परिसर में संचालित दुकान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन राशि देवी से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी यादगार रही क्योंकि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन थी तो वहीं दूसरी और उत्तर प्रदेश  के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहनों ने एक दूसरे के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया।
सादगी से भरा है पीएम मोदी और सीएम योगी का परिवार
पीएम मोदी और सीएम योगी की बहनों के इस मुलाकात को कमरे में भी कैद किया गया जिसकी तस्वीर काफी खूबसूरत है । दोनों ने एक साथ मिलकर कई बातें की जिसने परिवार के हाल जाने से लेकर कई अन्य किस्से भी शामिल थे। तस्वीरों के जरिए आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी और सीएम योगी का परिवार कितनी सादगी से भरा हुआ है। उत्तराखंड की पौड़ी में सीएम योगी के चार भाई और तीन बहने रहती है और वह दूसरे नंबर की भाई उनका परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में रहता है। सीएम योगी ने 21 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था इसके बाद वह गोरखपुर चले गए थे और उन्होंने संन्यास ले लिया था इसके बाद कई सालों तक उनके नाम और पता किसी को कुछ मालूम नहीं था लेकिन बाद में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए और पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गए।

Desk Team